गाँव की सामूहिक पहल

ग्राम/वार्ड लोकसंकल्प सभा

गाँव से शुरू होगा परिवर्तन

यह सभा क्या है?

अभियान की आधारशिला

ग्राम/वार्ड लोकसंकल्प सभा अभियान की आधारशिला है। प्रत्येक गाँव में शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक, पंचायत प्रतिनिधि, महिला समूह, युवा एवं नागरिक एकत्रित होकर नशे की सामाजिक स्वीकृति के विरुद्ध सामूहिक संवाद और संकल्प लेते हैं।

सभा के लिए किसी बड़े आयोजन या खर्च की आवश्यकता नहीं है। विद्यालय का प्रांगण, पंचायत भवन या मंदिर परिसर, जहाँ गाँव के लोग सहज बैठ सकें, वही जगह पर्याप्त है।

सभा की रिपोर्ट भेजें

ग्राम/वार्ड सभा के उद्देश्य

  • नशे के सामाजिक दुष्प्रभावों पर संवाद।
  • Good Parenting को बढ़ावा।
  • सकारात्मक संगति के महत्व पर चर्चा।
  • नशामुक्त सामाजिक आयोजनों का संकल्प।
  • ग्राम/वार्ड लोकसंकल्प समिति का गठन।
शेड के नीचे हरी दरी पर खड़े ग्रामवासी
सभा में ग्रामवासियों की उपस्थिति

छह सरल कदम

सभा कैसे आयोजित करें

पहली सभा दो घंटे में पूरी हो सकती है। नीचे दिए क्रम का पालन करें।

  1. तिथि तय करें। कोई ऐसा दिन चुनें जब गाँव के अधिकतर लोग खाली हों। तिथि कम से कम एक सप्ताह पहले तय करें।
  2. पंचायत व विद्यालय को सूचित करें। सरपंच, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, महिला समूह और युवा मंडल को व्यक्तिगत रूप से बुलाएँ। सबका निमंत्रण एक साथ जाए।
  3. मार्गदर्शिका डाउनलोड करें। ग्राम सभा संचालन मार्गदर्शिका से मंच संचालन स्क्रिप्ट, शपथ और कार्यक्रम दिवस चेकलिस्ट लें। कुछ प्रतियाँ पहले से छपवा लें।
  4. सामूहिक संवाद व संकल्प। पहले गाँव के लोगों को बोलने दें, फिर संकल्प पत्र सामूहिक रूप से पढ़ें। किसी व्यक्ति का नाम लेकर आलोचना न करें।
  5. समिति का गठन। सभा के अंत में लोकसंकल्प ग्राम/वार्ड समिति बनाएँ। उसमें शिक्षक, महिला, युवा और पंचायत, चारों का प्रतिनिधित्व रखें।
  6. रिपोर्ट अपलोड करें। सभा की फोटो और संक्षिप्त विवरण इसी पृष्ठ के फ़ॉर्म से भेजें। सत्यापन के बाद यह डैशबोर्ड पर दिखेगी।

पूरी मार्गदर्शिका पढ़ें PDF डाउनलोड करें

खुले मैदान में दूर-दूर खड़े प्रतिभागी, पीछे पेड़ और भवन
खुले मैदान में आयोजित सभा

लोकसंकल्प ग्राम/वार्ड समिति

परिवर्तन का स्थानीय नेतृत्व

प्रत्येक ग्राम/वार्ड सभा में गठित लोकसंकल्प ग्राम/वार्ड समिति गाँव में निरंतर जनजागरण एवं सामाजिक परिवर्तन की गतिविधियों का संचालन करेगी।

समिति की भूमिका

  • मासिक बैठक आयोजित करना।
  • नशामुक्ति संवाद चलाना।
  • अभिभावक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना।
  • युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना।
  • नशा छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को सहायता सेवाओं से जोड़ना।
  • नशामुक्त सामाजिक आयोजनों को बढ़ावा देना।

समिति में कौन-कौन?

समिति छोटी रखें ताकि बैठक आसानी से हो सके। ध्यान रखें कि हर वर्ग की आवाज़ उसमें शामिल हो।

  • एक शिक्षक : संवाद और सामग्री की जिम्मेदारी।
  • महिला समूह से दो सदस्य।
  • दो युवा : गतिविधियाँ और खेल।
  • पंचायत प्रतिनिधि : आयोजनों में सहयोग।

समिति कार्यपुस्तिका पढ़ें PDF डाउनलोड करें

हमारा लक्ष्य : हर गाँव में लोकसंकल्प समिति, हर माह लोकसंकल्प बैठक।

रिपोर्ट

सभा की रिपोर्ट भेजें

सभा हो जाने के बाद यह फ़ॉर्म भरें। इससे आपके गाँव का काम पूरे राज्य के डैशबोर्ड पर दर्ज होगा।

क्या समिति गठित हुई?
चार-पाँच पंक्तियाँ पर्याप्त हैं। क्या चर्चा हुई और क्या संकल्प लिया गया।
सभा की फोटो, सामूहिक संकल्प की फोटो। एक साथ कई फोटो चुन सकते हैं।