लोकसंकल्प मंच

सफलता कहानी मंच

परिवर्तन की प्रेरक कहानियाँ

सामाजिक परिवर्तन केवल विचारों से नहीं, उदाहरणों से भी आगे बढ़ता है।

जब कोई परिवार अपने आयोजन को नशामुक्त बनाता है, जब कोई शिक्षक अपने विद्यालय से नई पहल शुरू करता है, या जब कोई व्यक्ति नशा छोड़कर फिर से खड़ा होता है, तो वह अनुभव पूरे गाँव के लिए रास्ता बन जाता है। यही अनुभव इस मंच पर एकत्र किए जाते हैं।

ध्यान दें : इस मंच पर किसी व्यक्ति की पहचान उसकी सहमति के बिना साझा नहीं की जाती। कहानी का उद्देश्य किसी को दोष देना नहीं, बल्कि दूसरों को साहस देना है।

श्रेणियाँ

कहानियाँ

अभियान के वीडियो यहाँ देखे जा सकते हैं। जिन कार्डों पर “उदाहरण” लिखा है वे मंच की संरचना दिखाने के लिए हैं; वास्तविक कहानियाँ गाँवों, विद्यालयों और परिवारों से मिलने के बाद, सत्यापन और सहमति के साथ यहाँ जोड़ी जाएँगी।

सामाजिक सरोकारों के साथ, नशा मुक्त भारत अभियान अभियान का वीडियो यूट्यूब पर देखें। नशा मुक्त विवाह संस्कार विवाह से नशे की मनुहार हटाने का व्यावहारिक रास्ता। नशा मुक्त शोक सभा शोक के अवसर पर संयम। परिवार और गाँव, दोनों के लिए। Good Parenting : श्रेष्ठ अभिभावकपन अभिभावक बैठक में दिखाने योग्य। बच्चों से संवाद के सूत्र। दोबारा शुरुआत नशे से प्रभावित एक व्यक्ति ने उपचार लिया और आज परिवार के साथ सामान्य जीवन जी रहा है। उदाहरण : वास्तविक कहानी शीघ्र कक्षा से गाँव तक एक शिक्षक ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर अभिभावक संवाद की शुरुआत की। उदाहरण : वास्तविक कहानी शीघ्र पूरा गाँव एक संकल्प पर ग्राम/वार्ड समिति ने हर सामाजिक आयोजन को नशामुक्त रखने का निर्णय लिया। उदाहरण : वास्तविक कहानी शीघ्र

जिन कार्डों पर “उदाहरण” लिखा है वे प्रतीकात्मक हैं, उनमें किसी वास्तविक व्यक्ति, परिवार या गाँव का उल्लेख नहीं है

आपकी बारी

अपनी कहानी साझा करें

आपके गाँव, विद्यालय या परिवार में जो अच्छा हुआ है, वह किसी और के लिए रास्ता बन सकता है। कहानी लंबी होना ज़रूरी नहीं। सच्ची होना ज़रूरी है।

कहानी में यह चार बातें अवश्य लिखें

  1. समस्या क्या थी? शुरुआत में स्थिति कैसी थी।
  2. परिवर्तन कैसे आया? किसने क्या कदम उठाया।
  3. क्या परिणाम मिले? गाँव या परिवार में क्या बदला।
  4. दूसरों के लिए क्या संदेश है? आप क्या कहना चाहेंगे।

कृपया किसी व्यक्ति के बारे में ऐसी बात न लिखें जिससे उसे शर्मिंदगी हो। नाम तभी लिखें जब उस व्यक्ति की सहमति हो।

कहानी भेजने का प्रपत्र

केवल सत्यापन के लिए। वेबसाइट पर प्रकाशित नहीं होगा।
ऊपर बताई गई चार बातें ध्यान में रखें।
एक से अधिक फ़ाइल चुनी जा सकती हैं।
सहमति

भेजी गई जानकारी लोकसंकल्प टीम के पास सुरक्षित रूप से दर्ज होती है।

कहानी पढ़ी : अब अगला कदम आपका

हर कहानी किसी एक संकल्प से शुरू हुई थी।

मेरा संकल्प ग्राम/वार्ड सभा आयोजित करें