ऊर्जा को दिशा

युवा शक्ति मंच

जैसी संगति, वैसी दिशा

मंच क्यों

सलाह नहीं, विकल्प चाहिए

भाषण सुनकर कोई युवा नशा नहीं छोड़ता। शाम को करने के लिए कुछ हो, तो वह अपने आप छूट जाता है।

जिस गाँव में शाम को मैदान भरा रहता है, वहाँ ठेके पर भीड़ कम होती है। युवा शक्ति मंच का काम यही मैदान, मंच और मौका हर गाँव तक पहुँचाना है।

छह रास्ते

युवाओं को जोड़ें

अपने गाँव या मोहल्ले में इनमें से कोई एक शुरुआत करें। बाकी युवा स्वयं जुड़ते चले जाएँगे।

खेल गतिविधियों से

शाम का एक घंटा मैदान में तय कर दें। कबड्डी, वॉलीबॉल या दौड़। जो मैदान में है, वह ठेके पर नहीं है।

कला एवं संस्कृति से

लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला और वीडियो। हर गाँव में कोई न कोई गाने या नाटक वाला निकल ही आता है।

नेतृत्व विकास से

क्लब का संयोजन, बैठक का संचालन और आयोजन की जिम्मेदारी युवाओं को दें।

प्रकृति संरक्षण से

पौधरोपण, जल संरक्षण और गाँव की सफाई, ऐसे काम जो तुरंत दिखाई देते हैं।

सामुदायिक सेवा से

बुज़ुर्गों की सहायता, रक्तदान शिविर और विद्यालय में सहयोग। गाँव में नाम इसी से बनता है।

कौशल विकास कार्यक्रमों से

कंप्यूटर, सिलाई, मरम्मत या खेती के नए तरीके। कोई भी कौशल रोज़गार का रास्ता खोलता है।

विद्यालय के मैदान में सैकड़ों विद्यार्थी सफ़ेद वस्त्रों में कतारबद्ध होकर “नशामुक्त भारत अभियान” के अक्षरों की आकृति बनाते हुए, ऊपर से लिया गया दृश्य
विद्यार्थियों द्वारा मानव शृंखला

आज से शुरुआत

युवा क्या कर सकते हैं

पाँच काम, जिनके लिए न बजट चाहिए और न किसी की अनुमति।

  1. अपने गाँव में युवा क्लब बनाएँ। दस साथी भी पर्याप्त हैं। एक नाम रखें, एक संयोजक चुनें और महीने में एक बैठक तय करें।
  2. महीने में एक खेल या सफाई अभियान चलाएँ। एक दिन तय करें, गाँव को बताएँ और सबको साथ जोड़ें।
  3. नशामुक्त विवाह का संकल्प अपने परिवार में लें। अपने घर की अगली शादी से शुरू कीजिए। गाँव सबसे पहले यही देखता है।
  4. सोशल मीडिया पर अभियान का संदेश फैलाएँ। अपने गाँव की गतिविधि की तस्वीर और संदेश साझा करें, ताकि आसपास के गाँव भी प्रेरित हों।
  5. किसी मित्र को सहायता केंद्र से जोड़ें। यदि कोई साथी नशे से प्रभावित है, तो उसका मज़ाक न बनाएँ। उसके साथ रहें और सहायता केंद्र तक पहुँचाएँ।

युवा क्लब मॉडल पढ़ें PDF डाउनलोड करें

युवा शक्ति मंच

मैदान भरा रहे तो ठेका खाली रहता है।
जिस गाँव में युवाओं को काम मिल जाता है, वहाँ यह अपने आप दिखने लगता है।

जुड़ें

युवा क्लब पंजीकरण

अपने क्लब या समूह को अभियान से जोड़ें और गतिविधियों की जानकारी सबसे पहले पाएँ।

केवल अभियान की सूचना के लिए। किसी और को साझा नहीं किया जाएगा।
रुचि के क्षेत्र

आपकी जानकारी कहाँ रहती है और कैसे हटवाई जा सकती है, यह निजता पृष्ठ पर लिखा है।

अपनी प्रतिभा दिखाएँ

प्रतियोगिताएँ

तिथि घोषित होते ही भाग लेने का लिंक यहीं सक्रिय हो जाएगा।

पोस्टर प्रतियोगिता

“नशे को नहीं, संस्कारों को सामाजिक स्वीकृति” विषय पर अपना पोस्टर बनाएँ।

तिथि शीघ्र घोषित

लघु वीडियो प्रतियोगिता

मोबाइल से एक मिनट का वीडियो बनाएँ और अपने गाँव की पहल दिखाएँ।

तिथि शीघ्र घोषित

भाषण प्रतियोगिता

विद्यालय या ग्राम/वार्ड सभा के मंच से अपनी बात रखें और दूसरों को प्रेरित करें।

तिथि शीघ्र घोषित

तिथियाँ तय होते ही यहीं दिखेंगी

अगला कदम

मेरा गाँव, मेरे साथी, मेरा संकल्प।
शुरुआत स्वयं से। आज ही संकल्प लें।