प्रगति एवं पारदर्शिता

लोकसंकल्प डैशबोर्ड

गाँव से राज्य तक, अभियान कहाँ पहुँचा

यहाँ राज्य, जिला, ब्लॉक और गाँव/वार्ड, चारों स्तर की प्रगति दिखेगी।

आँकड़े ग्राम/वार्ड समितियों, शिक्षकों और समन्वयकों द्वारा भेजी गई रिपोर्ट से बनते हैं। जो गाँव रिपोर्ट भेजता है, उसकी मेहनत यहाँ दिखाई देती है। इसलिए हर सभा की रिपोर्ट भेजना ज़रूरी है।

एक नज़र में

प्रमुख संकेतक

हर संख्या गाँवों से भेजी गई रिपोर्ट से बनती है।

0जुड़े हुए गाँव/शहर
0आयोजित सभाएँ
0गठित समितियाँ
0संकल्प लेने वाले युवा/नागरिक
0जुड़े हुए शिक्षक
0सक्रिय युवा क्लब
0सफलता की कहानियाँ
0सहायता सेवाओं से जुड़े व्यक्ति
0राजस्थान के जिले
0भारत के राज्य
0देश

आँकड़े जुड़ रहे हैं…

ये संख्याएँ वेबसाइट पर आए फ़ॉर्म से सीधे गिनी जाती हैं और हर नई प्रविष्टि के साथ बढ़ती हैं। संकल्प की संख्या में दोनों जुड़े हैं : स्वयं फ़ॉर्म भरकर संकल्प लेने वाले, और सभाओं में सामूहिक संकल्प लेने वाले प्रतिभागी।

तंबाकू मुक्त आतिथ्य

आतिथ्य में तंबाकू न परोसने का संकल्प

परिवार का निर्णय और गाँव की सार्वजनिक सभा, दोनों अलग अलग दर्ज होते हैं। नई प्रविष्टि आते ही ये संख्याएँ अपने आप बदल जाती हैं।

0पारिवारिक संकल्प
0ग्राम संकल्प
0सहभागी जिले
0सहभागी राज्य
0कुल व्यक्ति

तंबाकू मुक्त आतिथ्य से जुड़िए

तालिका

जिलेवार प्रगति

जिस जिले से प्रविष्टि आई है, वह यहाँ अपने आप जुड़ जाता है।

राजस्थान : जिलेवार लोकसंकल्प प्रगति
जिला जुड़े गाँव सभाएँ समितियाँ संकल्प
आँकड़े जुड़ रहे हैं…

5 सितम्बर 2026 · शिक्षक दिवस

300 गाँवों में नशा मुक्ति संवाद दिवस

शिक्षक दिवस पर राजस्थान के 300 से अधिक गाँवों में एक लाख से ज़्यादा शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने एक साथ हाथ उठाकर संकल्प लिया। इसी दिन प्रो. श्यामसुंदर ज्याणी और कविता ज्याणी ने 28 दिन का उपवास आरंभ किया।

दैनिक भास्कर, बीकानेर की कतरन : “शादी-ब्याह में नशे को मान न दें : शिक्षक दिवस पर एक लाख लोगों ने लिया संकल्प”. साथ में श्रीडूंगरगढ़ के आदर्श विद्यालय, गुसांईसर बड़ा में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई “नशामुक्त भारत अभियान” की विशाल मानव आकृति की तस्वीर.
दैनिक भास्कर, बीकानेर 6 सितम्बर 2026 “शादी-ब्याह में नशे को मान न दें : शिक्षक दिवस पर एक लाख लोगों ने लिया संकल्प”
दैनिक भास्कर, जयपुर की कतरन : “शिक्षक दिवस पर 300 गांवों में एक लाख लोगों ने लिया ‘लोक संकल्प’”. ख़बर में नशे की सामाजिक स्वीकृति के विरुद्ध छेड़े गए जनआंदोलन का विवरण है.
दैनिक भास्कर, जयपुर 6 सितम्बर 2026 “शिक्षक दिवस पर 300 गांवों में एक लाख लोगों ने लिया ‘लोक संकल्प’”

21 सितम्बर 2026 · तेजा दशमी

800 से अधिक गाँवों में गूँजा लोकसंकल्प

तेजा दशमी, बाबा रामदेव जयंती और खेजड़ली बलिदान दिवस पर राजस्थान के 800 से अधिक गाँवों में हज़ारों लोगों ने एक दिन का उपवास रखा।

राजस्थान पत्रिका की कतरन : “तेजा दशमी पर 800 से अधिक गांवों में गूंजा लोक संकल्प”. साथ में लूणकरणसर की संवाद सभा की तस्वीर, जिसमें मंच से प्रो. ज्याणी संबोधित कर रहे हैं और सभागार श्रोताओं से भरा है.
राजस्थान पत्रिका, बीकानेर 22 सितम्बर 2026 “तेजा दशमी पर 800 से अधिक गांवों में गूंजा लोक संकल्प”

संकल्प 21 : पूरा विवरण

28 सितम्बर 2026 · भगत सिंह जयंती

गाँव-गाँव तक पहुँचा जन आंदोलन

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती पर इंकलाब 28 हुआ। 1 अक्टूबर के दैनिक भास्कर के अनुसार उस समय तक 16,282 लोगों ने एक दिन का उपवास रखने के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें 4,716 परिवार और 1,974 गाँव एवं शहर शामिल थे। अंतिम गिनती इंकलाब 28 के पृष्ठ पर है, जो आगे भी बढ़ी।

दैनिक भास्कर, जयपुर की कतरन : “नशे की सामाजिक स्वीकृति के खिलाफ गांव-गांव तक पहुंचा जन आंदोलन”. ख़बर के अनुसार इंकलाब 28 में 16,282 लोगों ने एक दिन का उपवास रखने के लिए पंजीकरण कराया, जिनमें 4,716 परिवार और 1,974 गाँव एवं शहर शामिल हैं.
दैनिक भास्कर, जयपुर 1 अक्टूबर 2026 “नशे की सामाजिक स्वीकृति के खिलाफ गांव-गांव तक पहुंचा जन आंदोलन”

इंकलाब 28 : पूरा विवरण

2 अक्टूबर 2026 · गांधी जयंती

28 दिन का उपवास पूर्ण, अभियान 3 हज़ार से अधिक गाँवों तक

5 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चला “गुरु से गांधी तक” उपवास पूर्ण हुआ। उस समय तक अभियान 3,199 गाँव-कस्बों तक पहुँच चुका था और मंच पर 2,25,390 संकल्प दर्ज थे।

Hindustan Times की कतरन : “Anti-drug campaign reaches over 3k villages”. ख़बर में 2,25,390 संकल्प, सभी 41 राजस्थानी जिले, 16 राज्य और छह देश दर्ज हैं. ऊपर उपवास की तस्वीर है.
Hindustan Times “Anti-drug campaign reaches over 3k villages”

3 अक्टूबर 2026 के बाद

अब सालभर नशे के ख़िलाफ़ मोर्चा सँभालेंगे संकल्प दूत

उपवास की पूर्णाहुति के बाद अभियान दूसरे चरण में आया। गांधी जयंती से संकल्प दूत बनाने की शुरुआत हुई, जो अपने गाँव, मोहल्ले, शिक्षण संस्थान और कार्यस्थल पर सालभर गतिविधियाँ चलाएँगे।

दैनिक भास्कर, जयपुर की कतरन : “समाजशास्त्र की कक्षा से 2 हजार गांवों तक पहुंचा ‘लोक संकल्प’”. बीकानेर से उठी नशे के खिलाफ मुहिम के सामुदायिक बनने की ख़बर.
दैनिक भास्कर, जयपुर 3 अक्टूबर 2026 “समाजशास्त्र की कक्षा से 2 हजार गांवों तक पहुंचा ‘लोक संकल्प’”
राजस्थान पत्रिका की कतरन : “उपवास से गांव-गांव तक पहुंचेगा संकल्प”. साथ में लूणकरणसर की सामूहिक उपवास सभा की तस्वीर, जिसमें विद्यार्थी खुले मैदान में पंक्तियों में बैठे हैं.
राजस्थान पत्रिका, बीकानेर एवं लूणकरणसर “उपवास से गांव-गांव तक पहुंचेगा संकल्प”

संकल्प दूत बनें

चलता हुआ अभियान दशहरा से

नशामुक्त मतदान 2026

गाँव-गाँव हो रही नशामुक्त पंचायत चुनाव संकल्प सभाओं की तस्वीरें और ख़बरें।

राजस्थान पत्रिका की कतरन : “दशहरा पर नशे रूपी रावण के विरुद्ध ग्रामीणों का संकल्प”. साथ में अजीतमाना की सभा की तस्वीर, जिसमें ग्रामीण हरी दरी पर गोल घेरे में बैठे हैं.
राजस्थान पत्रिका, बीकानेर 21 अक्टूबर 2026 “दशहरा पर नशे रूपी रावण के विरुद्ध ग्रामीणों का संकल्प”
दैनिक भास्कर की कतरन : “अजीतमाना ग्राम पंचायत के चार गांवों ने संकल्प लिया, चुनाव में न शराब बंटेगी, न नशे के दम पर पड़ेंगे वोट”.
दैनिक भास्कर, बीकानेर ज़िला 21 अक्टूबर 2026 “अजीतमाना ग्राम पंचायत के चार गांवों ने संकल्प लिया, चुनाव में न शराब बंटेगी, न नशे के दम पर पड़ेंगे वोट”
राजस्थान पत्रिका की कतरन : “नशा मुक्त पंचायत चुनाव की पहल, कुजटी गांव में रात्रि चौपाल में ग्रामीणों व प्रत्याशियों ने लिया संकल्प”. साथ में रात्रि चौपाल की तस्वीर, जिसमें ग्रामीण मोबाइल की रोशनी उठाकर संकल्प ले रहे हैं.
राजस्थान पत्रिका, लूणकरणसर अक्टूबर 2026 “नशा मुक्त पंचायत चुनाव की पहल, कुजटी गांव में रात्रि चौपाल में ग्रामीणों व प्रत्याशियों ने लिया संकल्प”
दैनिक भास्कर की कतरन : “नशामुक्त पंचायत चुनाव के लिए गांवों में एकजुट हुए ग्रामीण, प्रत्याशियों ने ली शराब न बांटने की शपथ”.
दैनिक भास्कर, बीकानेर ज़िला 28 अक्टूबर 2026 “नशामुक्त पंचायत चुनाव के लिए गांवों में एकजुट हुए ग्रामीण, प्रत्याशियों ने ली शराब न बांटने की शपथ”

आपके गाँव की सभा भी यहाँ दिख सकती है। सभा की तस्वीर और विवरण भेजिए।

सभा का पंजीकरण करें अभियान का पूरा पृष्ठ

नशा मुक्त भारत अभियान तंबाकू मुक्त युवा 4.0

नशा मुक्त आतिथ्य

अतिथि सत्कार के नाम पर तंबाकू परोसने की प्रथा बदलने के लिए गाँवों में हो रही संकल्प सभाएँ।

राजस्थान पत्रिका की कतरन : “धीरेरां में ग्रामीणों ने लिया तम्बाकू मुक्त आतिथ्य करने का संकल्प”, ऊपर छोटी पंक्ति “सामाजिक आयोजनों में नहीं परोसेंगे तम्बाकू, मिलकर निभाएंगे संकल्प”. साथ में ग्राम पंचायत धीरेरां की संकल्प सभा की तस्वीर, जिसमें मंच के सामने बच्चे और महिलाएँ बैठे हैं.
राजस्थान पत्रिका, लूणकरणसर “धीरेरां में ग्रामीणों ने लिया तम्बाकू मुक्त आतिथ्य करने का संकल्प”

ग्राम पंचायत धीरेरां में हुई संकल्प सभा में गाँव ने सामूहिक रूप से तय किया कि सामाजिक आयोजनों में बीड़ी, सिगरेट, गुटका और अन्य तंबाकू उत्पाद नहीं परोसे जाएँगे। सभा नशा मुक्त भारत अभियान और तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के अंतर्गत, लोकसंकल्प तथा नई किरण नशा मुक्ति केंद्र, राजकीय डूंगर महाविद्यालय बीकानेर की प्रेरणा से हुई।

तंबाकू मुक्त आतिथ्य से जुड़िए सभा की तस्वीरें

अपने गाँव या वार्ड का अंक भी इसी तालिका में जोड़ें

रिपोर्ट नहीं भेजी तो गाँव का नाम तालिका में नहीं आएगा।

मेरा संकल्प सभा की रिपोर्ट भेजें